24 Apr 2024, 02:31:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

कांस्टेबल ने किया नाबालिग से रेप, सदमे में पिता की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 2:24PM | Updated Date: Aug 20 2017 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलिया। यूपी के बलिया में  एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस बात की सूचना मिलने पर उसके पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। लड़की ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल और ग्राम प्रधान समेत 7 लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता के आरोप के आधार पर कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आरोपों की जांच कर रही है।
 
आपको बता दें कि ये मामला बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर का है। पीडि़ता  का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह खेत की तरफ शौच के लिए गई थी। रास्ते में गोपालनगर चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल धर्मप्रसाद ने गांव के प्रधान के साथ मिल कर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसे करीब के ही एक सरकारी स्कूल की छत पर ले जाया गया। यहां धर्म प्रसाद और ग्राम प्रधान समेत 7 लोगों ने उसका गैंगरेप किया।
 
इस बीच गांववाले भी स्कूल की छत पर आ गए और कॉन्स्टेबल को पकड़ लिया। वहीं, ग्राम प्रधान फरार हो गया। इसके बाद गांववालों ने कॉन्स्टेबल की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना जब लड़की के पिता को मिली तो उन्हें सदमा लगा और हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »