29 Mar 2024, 11:17:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

दरोगा भर्ती का पेपर लीक, 25 व 26 को होने वाली परीक्षा स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 1:28PM | Updated Date: Jul 25 2017 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी में दरोगा भर्ती  का पेपर लीक होने के बाद 25 और 26 जुलाई को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दरोगा भर्ती का 21 जुलाई को हुई ऑनलाइन परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह फैसला लिया गया। कुछ छात्रों ने पेपर लीक होने की  की शिकायत मुख्यमंत्री व डीजीपी को ट्विटर पर की थी। जिसके बाद इसकी जानकारी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड तक पहुंची।
 
जिसके बाद बोर्ड के चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है, अभी नई तिथियों की जानकारी नहीं दी गई है। उन्‍होंने बताया कि  परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनएसआईटी आंतरिक एंटी साइबर सेल से मामले की जांच करा रही है, आवश्यकता हुई तो एफआईआर कराकर साइबर सेल को मामले को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई से पहले के पेपर लीक नहीं हुए हैं।
 
(PB News Service)  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »