20 Apr 2024, 03:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

कोविंद के गांव में जश्न- शपथ ग्रहण समारोह के लिए खरीदे नए कपड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 11:54AM | Updated Date: Jul 25 2017 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। रामनाथ कोविंद आज देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण को लेकर उनके गांव परौंख में जश्न का माहौल है। उनके घर के बाहर आज सुबह से ही उनके चाहने वालों की भीड़ लगी हुई थी। राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा होने के साथ ही सब जीत की खुशी में जश्न मनाने लगे। उनके परिवार में बेटे और बहू दिल्ली आने के लिए निकल चुके हैं। बेटे ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खुशी और भावुक पल है और उन्हे अपने पिता पर गर्व है। 
 
वहीं, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की बहू ने मीडिया से कहा कि उनके ससुर रामनाथ कोविंद बहुत अच्छे इंसान हैं और वो हमेशा जरूरतों को समझते हैं और इसी समझ के साथ वो काम करेंगे, वे देश को और आगे ले जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस परिवार की बहू होना उनके लिए गर्व की बात है। रामनाथ कोविंद के बड़े भाई प्यारेलाल ने भावुक होते हुए कहा कि यह बेहद खुशी का पल है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिस गरीबी से वो निकल कर आए और आगे बढ़े, एक दिन वे देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान होंगे। 
 
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले ही छोटे भाई से बात हुई थी। रामनाथ कोविंद के भतीजे तो राष्ट्रपति भवन जाने के लिए बेताब दिखे। उन्होंने मीडिया से कहा कि 20 जून को नाम का एलान होने के साथ ही वे लोग तैयारी में लग गए थे और दिल्ली जाने के लिए पूरे परिवार के लोगों ने नए कपड़े भी खरीद लिए हैं। रामनाथ कोविंद के गांव के लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। गांव में होली और दीपावली एक साथ सावन महीने में ही मनायी जा रही है। 
 
(PB News Service) 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »