25 Apr 2024, 09:07:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ किया दुष्‍कर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 5:50PM | Updated Date: Jul 24 2017 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महोबा। उत्तरप्रदेश में महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित कर एक पिता द्वारा अपनी बेटी को हवश का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक अनीश अहमद अंसारी ने बताया कि चुरबुरा गांव निवासी आरोपी के पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद बेटी अकेली घर में रहती थी। मौका पाकर एक दिन उसने उसके साथ अवैध सम्बंध बनाया फिर उसका यौन शोषण करता रहा। 
 
युवती की शादी करीब एक साल पूर्व हो जाने के बाद भी घर आने पर युवती के साथ कुकृत्य करता था जिससे युवती आजिज आकर घटना की जानकारी अपने पति को दी। उन्होंने बताया कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़ि‍त युवती का चिकित्सकीय परीक्षण को भेजकर जांच पुलिस उपाधीक्षक को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपी पिता की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »