24 Apr 2024, 06:56:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के शादियाबाद क्षेत्र में मेढ़बंदी को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मदनमोहन सिंह को आज गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया शाहपुर गांव निवासी सिंह खेत में सुबह मेढबंदी कर रहे थे। मेढबंदी को लेकर उनके बगल के खातेदार से उनका विवाद हो गया। विवाद बढने पर खातेदार के बेटे ने  सिंह को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए उसे वाराणसी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »