29 Mar 2024, 15:56:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

वाराणसी में मकान गिरने से एक युवक की मृत्यु, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 11:53AM | Updated Date: Jul 23 2017 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कोतवाली क्षेत्र में आज एक मकान के गिरने से उसके मलबे में दबकर एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल रात लगभग सवा एक बजे विशेश्वरगंज में लालसुर की गली में एक मकान की पहली मंजिल अचानक ढह गई, जिससे उसमें सोए हुए चार लोग उसके मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से निकाला और कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने गौतम (18) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कैलाश (63), विद्या देवी (60) और राज (21) का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।        

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »