28 Mar 2024, 14:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

यूपीः स्कूली छात्राओं से जबरन उतरवाए कपड़े, पूरा स्टॉफ सस्पेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 8:14PM | Updated Date: Jul 21 2017 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के 12 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है, जिसमें 70 लड़कियों को प्रधानाध्यापक ने मासिक धर्म की जांच करने के लिए कपडे़ उतारने को मजबूर किया था। 

 
शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि स्कूल की प्रधानाध्यापक सह वार्डन को खतौली में 29 मार्च को हुई इस घटना के तुरंत बाद ही सस्पेंड कर दिया गया था। 
 
उन्होंने बताया, 7 शिक्षक और 1 अकाउंटेंट सहित 12 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया। जिला प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में स्कूल के पूरे स्टाफ को ही दोषी पाया गया। 
 
क्या था मामला? 
बता दें कि लड़कियों के परिजनों ने एक शिकायत में आरोप लगाया था कि स्कूल की प्रधानाध्यापक ने लड़कियों को कपड़े उतारने पर मजबूर किया था और आदेश ना मानने पर नतीजे भुगतने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि स्कूल के टॉयलेट में खून के धब्बे मिले थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »