25 Apr 2024, 22:20:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुस्‍साए चाचा ने अपने 5 साल के भतीजे का हाथ काट दिया, जानें क्‍यों

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 8:06PM | Updated Date: Jul 20 2017 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्‍तरप्रदेश। सम्‍भल जिले के एक व्‍यक्ति ने फावड़े से अपने 5 वर्षीय भतीजे का हाथ कथित रूप से काट दिया। कुढ़ फतहगढ़ थाना क्षेत्र के पुलिस ने बताया कि घटना के संदर्भ में धीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सुबह खेत पर मेढ़ को लेकर उसका अपने चचेरे भाईओं राजवीर और सोमपाल के साथ मामूली विवाद हो गया। दोनों ने गुस्‍से में आकर धीरेंद्र की पत्‍नी और बेटे शुभनेश की पिटाई की और बच्‍चे का हाथ फावड़े से काट दिया। घटना में बच्‍चे का दाहिना हाथ कट कर शरीर से अलग हो गया है। बच्‍चे को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल ले जाया गया जहां से डॉक्‍टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। 
 
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। एक दरोगा को जांच के लिए मेरठ भेजा गया है। इस मामले में डी आई जी ने बताया कि बच्चे के परिजन अपने विवाद के चलते हाथ काटने का आरोप लगा रहे है। जबकि दूसरा पक्ष बच्चे के ट्रेक्टर से गिरने पर हाथ कटने की बात कह रहा है। पुलिस मामले की जांच करने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »