25 Apr 2024, 23:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

आजम खान का विवादित बयान, कहा- रेप करती है इंडियन आर्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 1:34PM | Updated Date: Jun 28 2017 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और मुलायम सिंह के करीबी आजम खान एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उनका निशाना बनी है इंडियन आर्मी, जिस पर आजम खान ने गंभीर आरोप जड़ते हुए यहां तक कह दिया कि वह बलात्कार के मामलों में भी शामिल रहती है।
 
उन्होंने भारतीय सेना पर रेप के आरोप लगाए हैं। आजम खान का एक विडियो सामने आया है। इसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं, '...दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स काटकर साथ ले गए। उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी। सिर से नहीं थी। पैर से नहीं थी। जिस्म के जिस हिस्से से उन्हें शिकायत थी, वे उसे काटकर ले गए। इतना बड़ा संदेश है, जिसपर पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »