29 Mar 2024, 00:03:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

हेड कान्टेबल पिता ने चौकी में किया बेटी का रेप, FIR दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2017 8:35PM | Updated Date: Jun 27 2017 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में स्थित मांट चौकी पर दरोगा पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने में आया है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। पीड़ित बेटी की शिकायत पर पुलिस ने दरोगा विजेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

        
पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सागर ने बताया कि पीड़तिा फिरोजाबाद जिले के एक गांव की रहने वाली है और अपने इलाज के लिए आगरा आई थी। वह कल अपने दरोगा पिता (एचसीपी) विजेन्द्र सिंह से बात कर यमुना एक्सप्रेस वे की सीमा पर स्थित मांट पुलिस चौकी पर आई और पिता कहने पर रात वहीं रुक गई। 
         
आरोप है कि यहां पर रात में उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता के चंगुल से छूटकर उसने घटना की सूचना चंडीगढ़ में रह रहे अपने पति को दी।
         
पुलिस उपाधीक्षक सागर के अनुसार पति ने जब अपने ससुर की हरकत पर विरोध प्रकट किया तो आरोपी दरोगा ने उसे भी पीट दिया। उसने घटना की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र से की। इसके बाद दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद उसे निलम्बित कर उसकी बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »