20 Apr 2024, 15:09:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हर त्योहार से पहले जलाओ पाकिस्तान के झंडे - BJP नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 11:36AM | Updated Date: Jun 25 2017 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। आगरा के मेयर इंद्रजीत आर्या का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आर्या लोगों को हर त्योहार पर पाकिस्तान का झंडा जलाने की सलाह दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ताजनगरी में एक कार्यक्रम के दौरान यह वीडियो शूट किया गया है।

पाकिस्तानी झंडा जलाकर सिखाएं सबक 
खबर की पुष्टि करते हुए बीजेपी नेता व आगरा के मेयर इंद्रजीत आर्या ने मीडिया को कहा कि भारतीय सेना सीमा पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, ऐसे में यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे हर त्योहार से पहले पाकिस्तानी झंडा जला कर उन्हें सबक सिखाएं।
 
झंडे जलाने से कैसे होंगे बेनकाब 
इसके अलावा इंद्रजीत आर्या ने लोगों को अपने बच्चों तक को यह सिखाने की सलाह दे डाली। आर्या ने कहा कि सिर्फ त्योहार ही नहीं, बल्कि हर फंक्शन और खुशी के समय पाकिस्तान का झंडा जलाना चाहिए। पाक का झंडा जलाने से भारत में पाकिस्तान का समर्थन करने वाले लोग बेनकाब हो जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »