19 Apr 2024, 21:17:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

योगी के खिलाफ केस, महिला का न्यूड फोटो शेयर करने का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 11:02AM | Updated Date: Jun 21 2017 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी के सीएम के खिलाफ एक आदिवासी महिला ने केस दर्ज कराया है। असम की इस महिला ने यूपी के सीएम पर आरोप लगाया है कि सीएम ने उसकी एक न्यूड फोटो को सोशल मीडिया में शेयर किया है। इसके लिए महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लक्ष्मी ओरंग नामक इस महिला इस महिला ने आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सब डिवीजिनल न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दायर की। महिला के मुताबिक, 24 नवंबर 2007 को गुवाहाटी के बेलटोला में अखिल असम आदिसवासी छात्र संघ के आंदोलन के दौरान ली गई उसकी न्यूड फोटो को योगी आदित्यनाथ ने 13 जून को अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया था। इसके अलावा महिला ने सांसद राम प्रसाद सरमा के खिलाफ इस फोटो शेयर को करने को लेकर केस दर्ज कराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »