25 Apr 2024, 10:06:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

अखिलेश की इफ्तार पार्टी से दूर रहे मुलायम-शिवपाल और आजम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2017 11:42AM | Updated Date: Jun 20 2017 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्‍तरप्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने  विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यलय में आलीशान रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में हजारों की तादाद में रोजेदार, उलमा, इमाम, सज्जानशीन व शायर रोजा इफ्तारी में शामिल हुए।

लखनऊ ही नहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों से सपा के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। मुलायम सिंह भी दिल्ली से लखनऊ तो आ गए लेकिन रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल नही हुए ओर ना ही अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव पार्टी में आए। इन दोनों की गैर हाजिरी को पारिवार में चल रही मनमुटाव से जोड़ा जा रहा है। पार्टी के वरिष्‍ठ  नेता आजम खान भी इस पार्टी में नहीं शामिल हुए।
 
बता दें कि अखिलेश यादव की इफ्तार पार्टी में राम गोविन्द चौधरी, अहमद हसन, कमाल अख्तर, अभिषेक मिश्रा और राज्य सभा सासंद नरेश अग्रवाल समेत कई बड़े नेताओं पार्टी में मौजूद थे। इसके अलावा सुन्नी धर्मगुरु मौलाना रशीद फरंगी महली और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य जफरयाब जिलानी भी मौजूद रहे। यह पहला मौका है जब मुलायम सिंह और शिवपाल यादव इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए है इसके पहले 2016 में  इफ्तार पार्टी में मुलायम, शिवपाल ओर एसपी से बर्खास्‍त एमपी अमर सिंह भी मौजूद थेा
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »