20 Apr 2024, 00:41:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

यूपी : जहां बेशर्मी का नंगा नाच हो रहा हो, वहां पर न जाएं लड़कियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2017 10:17AM | Updated Date: May 29 2017 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। पश्चिमी उप्र के रामपुर जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद पूर्व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें नया क्या है। उप्र में भाजपा सरकार आने के बाद यहां रेप और हत्याओं के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। सपा नेता ने आगे कहा, लड़िकयों को उन जगहों पर नहीं जाना चाहिए जहां बेशर्मी का नंगा नाच हो। बुलंदशहर हादसे के बाद हर शख्स को कोशिश करनी चाहिए कि उनकी घरों की औरतें घर में रखें।
 
उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि सीएम योगी के साथ मीडिया का भी शुक्रिया जिनकी लापरवाही की वजह से उप्र में अपराध बढ़ रहे हैं। बता दें कि लखनऊ से करीब 318 किमी दूर एक गांव का वीडियो सामने आया है जिसमें 14 आदमी दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। खबरों के अनुसार वीडियो तांडा पुलिस स्टेशन के करीबी गांव का है। वीडियो आरोपियों ने मोबाइल से बनाया और इसे सोशल साइट्स पर पोस्ट कर दिया। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है। लेकिन कथित तौर पर वीडियो पिछले दो हफ्तों से शेयर किया जा रहा है। 
 
छेड़छाड़ मामले में 14 के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
उप्र के रामपुर जिले में दो लड़कियों के साथ युवकों द्वारा छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा इसमें से मुख्य आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार किया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। इस छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
 
इस मामले में जिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गयी है उनकी पहचान नहीं हो पाई है और न ही किसी ने इस मामले में पुलिस से संपर्क किया है और न ही शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने वीडियो के आधार पर घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में रामपुर के टांडा जिले के शहनवाज, नावेद, फरमान, जाने आलम और सद्दाम के अलावा नौ अन्य आरोपी भी शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »