25 Apr 2024, 18:05:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

जेवर मामला- 4 महिलाओं से गैंगरेप के मामले में चार लोग हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 10:11AM | Updated Date: May 26 2017 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेवर। ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला हादसा हुआ। रात क़रीब एक-डेढ़ बजे बुलंदशहर जा रहे एक परिवार को छह बदमाशों ने रोका। विरोध करने पर एक शख्स जो कि उस परिवार का मुखिया था उसे गोली मारी। महिलाओं के साथ दरिंदगी की गई, गैंगरेप किया गया। वारदात के वक्त पुलिस से 100 नंबर कॉल कर मदद मांगी गई, पर पुलिस वारदात के डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तब तक बदमाश वारदात को अंज़ाम दे चुके थे, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए वारदात के बाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है और चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बदमाशों के चंगुल में एक 50 साल की महिला भी थी। उन्होंने बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाकर कहा कि मैं तुम्हारी मां जैसी हूं। लेकिन बेरहम महिला की उम्र देखकर भी बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। परिवार के लोग गुहार लगाते रहे कि रुपए-गहने सब ले लो पर महिलाओं को छोड़ दो। लेकिन बदमाश नहीं माने और अपने अपराध को अंजाम दिया।
 
छह आरोपियों की तलाश में यूपी पुलिस ने 7 टीमों का गठन किया। साथ ही केस को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस एसटीएफ़ से मदद ले रही है। चारों पीड़ित महिलाओं का मेडिकल हो चुका है। रिपोर्ट का इंतज़ार है। कल शाम महिलाओं ने दावा किया था कि वे तीन आरोपियों को पहचानती हैं। साथ ही पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे बावरिया गैंग का हाथ हो सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »