29 Mar 2024, 05:17:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

उन्नाव में बड़ा ट्रेन हादसा टला, लोकमान्‍य तिलक हुई बेपटरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2017 3:16PM | Updated Date: May 21 2017 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी के उन्नाव में एक बार फिर से बड़ा रेल हादसा टल गया। दोपहर 1 बजे के आस-पास कानपुर के उन्नाव रेलवे स्टेशन के पास लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरे। जोरदार आवाज सुनकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं कुछ यात्री जान बचाने को चलती ट्रेन से कूद गए। ट्रेन डेरेलमेन्ट की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। 

ये ट्रेन मुंबई से लखनऊ आ रही थी। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से चारों ओर हड़कंप मच गया है। मौके पर जीआरपी और रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं। 22121 ट्रेन का नंबर है। एडीजी रेलवे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »