18 Apr 2024, 18:46:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बढ़ते अपराध पर CM योगी बोले- सख्ती से होगा अपराधियों पर प्रहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2017 5:12PM | Updated Date: May 19 2017 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखलऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधी के संरक्षणदाता के लिए कोई जगह नहीं है, पूरी निर्ममता के साथ निपटेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को भय मुक्‍त और अपराध मुक्‍त किया जाएगा। यदि किसी ने भी गरीब, निरीह, शोषित, वंचित को परेशान करने की कोशिश की तो उसको बख्‍शा नहीं जाएगा। हालांकि उन्‍होंने अपराधियों के संबंध में यह भी कहा कि पिछले शासन के दौरान 10-12 वर्षों में जो माहौल बना है, उसकी वजह से ये आदतें इतनी जल्‍दी नहीं छूट रही हैं। साथ ही विपक्ष के कानून-व्‍यवस्‍था के मसले पर सवाल उठाने पर उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि 5-10 साल तक शासन करने वाले महज 2 महीने में हिसाब मांग रहे हैं।
 
उत्तरप्रदेश के मथुरा में सोमवार की रात सरे बाजार हुए लूट और हत्या की घटना के विरोध में शुक्रवार को सूबे के ज्वैलर्स हड़ताल जारी है। सर्राफा व्यापारियों की मांग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सभी ज्वैलर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर जवाब दे सकते हैं। आपको बता दें कि मथुरा में लूट के बाद दो व्यापारियों की हत्या कर दी थी।
 
शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। अखिलेश यादव ने अपने भाषण के दौरान एंटी रोमियो दल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिनेश शर्मा शिक्षक भी रहे है पढ़ाया भी होगा। बताएं कि रोमियो कौन था। अखिलेश बोले कि अगर Romeo की बात इंग्लैंड तक पंहुच जाती तो नेता सदन को जबाब देना पड़ता। रोमियो तो शरीफ था।
 
अखिलेश यादव ने अपने भाषण के दौरान कहा कि गोवा की भी जानकारी दे, वहां गौ को लेकर आपकी क्या नीति है। राज्य सरकार आप नफरत फैलाना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 100 नंबर लागू करना कितना मुश्किल था, मै तो कहता हूं कि सरकार के लोग 100 नंबर जाकर देखें। 100 नंबर सबसे बेहतरीन सिस्टम है, ये आपके भी घोषणा पत्र में है। ये जो भी हम समाजवादियों का किया हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »