29 Mar 2024, 20:08:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

लखनऊ में गेस्‍ट हाऊस के पास संदिग्‍ध हालत में मिला IAS का शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2017 10:27AM | Updated Date: May 17 2017 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज के मीराबाई गेस्ट हाउस के पास कर्नाटक कैडर के IAS अनुराग तिवारी का शव संदिग्ध हालात में मिला है। बताया जा रहा है कि अनुराग तिवारी सुबह किसी काम से बाहर निकले थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से यूपी के बहराइच के रहने वाले 2007 बैच के IAS अफसर अनुराग तिवारी कर्नाटक में सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट में तैनात थे। बताया जा रहा है कि उनके पारिवारिक संबंध ठीक नहीं थे। इस वजह से वह अक्सर डिप्रेशन में रहते थे। हालांकि, मौत किन वजहों से हुई है, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस जांच जारी है।

पत्नी के साथ संबंध मधुर नहीं थे

करीबियों ने बताया कि पत्नी के साथ अनुराग तिवारी के संबंध अच्छे नहीं थे। वे अपनी ट्रेनिंग के बाद अपने बैच के अधिकारी के रूम पर ठहरे हुए थे। जब वे निकले थे तो उनका मोबाइल भी गेस्टहाउस के रूम में ही था। शव से मिले पर्स की जांच के बाद जो आईकार्ड मिला, उसी से उनकी शिनाख्त हुई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »