25 Apr 2024, 12:57:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

मथुरा में दोहरा हत्याकांडः ज्वैलरी शॉप से 4 करोड़ की लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2017 5:18PM | Updated Date: May 16 2017 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। मथुरा में बीती रात सरे बाजार 2 व्यापारियों से लूट एवं हत्या की घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक से गहरी नाराजगी व्यक्त की है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने इस घटना में मारे गए व्यापारियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। दरअसल मथुरा में बीती रात बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप में फायरिंग कर करीब 4 करोड़ ज्वैलरी लूट ली और फरार हो गए। हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »