25 Apr 2024, 06:30:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

UP: दिव्यांगों की पेंशन बढ़ी, गरीबों को मुफ्त मिलेगा बिजली कनेक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2017 3:43PM | Updated Date: Apr 30 2017 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ऐलानकिया कि सूबे में दिव्यांगजनो की पेंशन 300 रूपए से बढाकर 500 रूपए की जाएगी। दिव्यागों के उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में दिव्यांगों के लिए खास संवेदना है। वह दिव्यांगों के कल्याण के लिए काम करते रहते हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री की भावनाओं का ख्याल रखेगी और दिव्यांगों की पेंशन 500 रूपए करेगी। अभी तक दिव्यांगों को 300 रूपए पेंशन मिलती थी। कैंप लगाकर दिव्यांगजनों की पेंशन और प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। 

प्रदेश सरकार को गरीब और किसान को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति की समस्या का समाधान होगा। गन्ना किसानो के गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। कुछ चीनी मिलों को भुगतान के लिए चेतावनी दी है। प्रदेश के अंदर चीनी मिलों का पुनरूद्धार किया जाएगा। पिछली सरकार में बेची गई चीनी मिलों की रिपोर्ट मांगी है। गेंहू क्रय केन्द्र खोलकर समस्या का समाधान किया गया। सीधे किसानो से गेंहू खरीदा जा रहा है।    
   
उन्होने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे वालों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। थाना दिवस और तहसील दिवस को प्रभावी किया जाएगा। तहसील दिवस को समाधान दिवस बनाया जायेगा। तहसील दिवस पर एक ही छत के नीचे समस्यायों का समाधान किया जाएगा। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »