28 Mar 2024, 22:26:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

गोरखपुर में CM योगी बोले- EVM का मतलब- एवरी वोट फॉर मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2017 5:15PM | Updated Date: Apr 29 2017 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ शनिवार को दूसरी बार गोरखपुर पहुंचे। सीएम यहां 225 करोड़ रुपये की परियोजनाएं की शुरुआत करेंगे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव का बिना नाम लिए कहा कि आज ईवीएम से चुने जाने वाले ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एमसीडी के तीनों चुनावों में जीत हासिल की है। योगी ने कहा कि ईवीएम पर जनता का फैसला आ गया है और इसका मतलब एवरी वोट फॉर मोदी है।
 
दूसरी बार गोरखपुर पहुंचे योगी
दो दिन की यात्रा पर गोरखपुर पहुंचे आदित्यनाथ ने किसानों की भलाई के लिए अपनी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया। आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की योजनाएं लोकलुभावन नहीं बल्कि कल्याणकारी होनी चाहिए। आजादी के बाद से किसी ने भी गन्ना किसानों के बारे में बात नहीं की। उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार का गन्ना किसानों का बकाया 120 दिन में देने का लक्ष्य है।' सीएम ने कहा कि गोरखपुर में बंद चीनी मिली को दोबारा शुरू किया जाएगा।
 
15 जून से पहले गड्ढामुक्त होंगी राज्य की सड़कें
योगी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया। कर्जमाफी से 86 लाख किसानों को फायदा मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशहाली हम सबकी सफलता है।
 
योगी की ये 10 बड़ी बातें...
1) कर्ज माफी से 86 लाख किसानों को फायदा हुआ है। 
2) एक महीने में कानून व्यवस्था में और बदलाव दिखेगा
3) यूपी में बदलाव हुआ है और उसका फायदा अब गरीबों तक पहुंचेगा।
4) सिर्फ फसलों की खरीद हमला लक्ष्य नहीं किसानों की खुशहाली हमला लक्ष्य है। 
5) सीधे किसानों से फसल खरीद रहे हैं एक हफ्ते के अंदर भुगतान होगा।
6) हम कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेंगे। 
7) गन्ना किसानों को 5500 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। 
8) बारिश से पहले सभी गड्डों को भर लिया जाएगा। 
9)15 जून के बाद गड्डे मिलेंगे तो जिम्मेदारी तय करेंगे।
10) बीजेपी के शासन में कोई भी अंधेरे में नहीं रहेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »