28 Mar 2024, 17:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

यूपी: खेल-खेल में कार में बंद हुए 4 बच्चे, दम घुटने से 2 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 3:28PM | Updated Date: Apr 22 2017 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी के अमरोहा जिले में कार में दम घुटने से 2 बच्चों की मौत हो गई। कार का सेंट्रल लॉक लग जाने से 4 बच्चे उसमें फंस गए थे। 2 अन्य बच्चों की भी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह घटना अमरोहा जि‍ले में रजबपुर थाना के महेशरा गांव में शुक्रवार को हुई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे 4 बच्चे खेलते-खेलते घर के बाहर खड़ी खराब कार में घुस गए। उन्होंने जैसे ही दरवाजा बंद किया कि‍ गाड़ी का सेंट्रल लॉक लग गया। गर्मी के कारण दम घुटने से 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बेहोश हो गए।
 
करीब 4 घंटे बाद होश आने पर एक बच्चे ने शीशे पर हाथ मारा तो पास से गुजर रहे राजेंद्र नाम के एक शख्स की नजर उस पर पड़ी। राजेंद्र ने कार में झांकने की कोशिश की तो शीशों पर काली फिल्म चढ़ी होने से कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद उसने यह बात वहां मौजूद अन्य लोगों को बताई।
 
तब तक वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। खिड़की का शीशा तोड़ा गया, पर तब तक शिवा और रितिका की जान जा चुकी थी। जबकि रितिक और निभा बेहोश थे। दोनों बच्चों को हॉस्पिटल ले जाया गया। बाद में रितिक ने बताया कि सबका दम घुट रहा था और फिर सब बेहोश हो गए। थोड़ा होश आने पर वह शीशे पर हाथ मार रहा था ताकि कोई दरवाजा खोल दे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »