24 Apr 2024, 10:15:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राम की नगरी में ईंटें लेकर पहुंचे मुस्लिम, बोले- बनाओ मंदिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2017 10:38AM | Updated Date: Apr 21 2017 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। यूपी में योगी सरकार आने के बाद से राम मंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर से उठने लगा है। गुरुवार को धर्मनगरी अयोध्या में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर सभी आश्चर्यचकित हो गए। गुरुवार शाम को मुस्लिम समाज के लोग जुलूस के रूप में अयोध्या पहुंचे और उन्होनें जय श्री राम के नारे लगाए। करीब 50 मुस्लिम कारसेवक अपने साथ तीन हजार ईंटे लेकर गए थे। वे राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रक में ईंटे भरकर लेकर गए थे। 

मुस्लिम कारसेवक नारे लगा रहे थे ‘मुसलमानों हक और ईमान के साथ आओ, श्रीराम मंदिर का निर्माण कराओ’। मुस्लिम कारसेवकों को जुलूस गुरुवार शाम छह बजे अयोध्या पहुंचा और यहां भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए। पुलिस ने इन्हें मंदिर में जाने से पहले ही रोक लिया। इस मुस्लिम कारसेवक मंच के अध्यक्ष आजम खान ने कहा कि हम लखनऊ से आ रहे हैं। हमारा मकसद है राम मंदिर निर्माण। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »