20 Apr 2024, 09:39:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

2 साल में खत्म होगी बुंदेलखंड में पानी की समस्या: CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 8:06PM | Updated Date: Apr 20 2017 8:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरूवार को योगी आदित्यनाथ अपने पहले बुंदेलखंड दौरे पर हैं। झांसी में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रचंड जीत के बाद सरकार की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अगले 2 सालों में बुंदेलखंड से पानी की कमी की समस्या को खत्म कर देंगे। 

 
सीएम ने बुंदेलखंड के लिए स्वीकृत सभी योजनाओं को जल्द लागू करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस क्षेत्र में सिंचाई की पूर्ण व्यवस्था करने की बात भी की, जिससे किसान लाभांवित हो। योगी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि हम बुंदेलखंड को 6 लेन सड़क से जोड़ेंगे।
 
पुलिस को नसीहत
योगी ने ‘कानून राज’ को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस को नसीहत दी है कि वह अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार में बदलाव लाए ताकि जनता को सुरक्षा महसूस हो।
 
 
सीएम योगी ने जिला अस्पताल का आकस्मिक दौरा किया और वार्डों में मरीजों से हाल-चाल पूछा और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। करीब 15-20 मिनट तक योगी अस्पताल में रहे।
 
इसके बाद वह कृषि मण्डी पहुंचे। यहां उन्होंने किसान संघटन से बात की। भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि पिछले 22 महीने में लगभग 850 किसानों से खुदखुशी की है, जिसमें से 178 को मुआवजा मिल पाया है। 
 
स्कूल का दौरा
मुख्यमंत्री बड़ागांव विकास खण्ड के टाकोरी गांव भी पहुंचे और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनका नाम और कक्षा के बारे में पूछा। साथ ही मिड डे मील की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। योगी ने स्कूल की रसोई का भी निरीक्षण किया।
 
10 बड़े ऐलान-
1. दो साल में बुंदलेखंड में खत्म होगी पानी की समस्या। 
2. उत्तर प्रदेश में कोई भूखा नहीं सोएगा।
3. गरीब और बेसहारा लोगों के लिए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। 
4. भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 
5. बीजेपी कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए काम करें। 
6. प्रशासन जनता की समस्या को गंभीरता से लें। 
7. कानून को अपने हाथ में नहीं लें बीजेपी कार्यकर्ता। 
8. बुंदेलखंड में खराब पड़े बिजली के टांसफॉर्मर 48 घंटे के अंदर मरम्मत या फिर उसे बदला जाए। 
9. बुंदेलखंड को दिल्ली के साथ 6 लेन एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। 
10. बुंदेलखंड क्षेत्र सूखे और अपराध से मुक्त हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »