28 Mar 2024, 23:52:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

'योगी जिंदाबाद' के नारे लगाने पर सपा नेता ने 'नन्हे' को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 10:33AM | Updated Date: Mar 28 2017 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संभल। यूपी के संभल जिले के असमोली क्षेत्र में 'योगी जिंदाबाद' के नारे लगाने पर एक 17 साल के विनिकेत उर्फ नन्हे को सपा नेता ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने बाद में दो लोगो को हिरासत में ले लिया। 
 
मुरादाबाद मंडल के असमोली थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़ान के रहने वाले बीजेपी नेता मोनू सिंह का भाई नन्हे रविवार की रात 'योगी जिंदाबाद' का नारा लगा रहा था। वहीं से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह के पति शिशुपाल सिंह (सपा नेता) ने नन्हे को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार हमलावर मोनू को मारना चाहते थे। उसके घर पर भी देर रात पथराव व फायरिंग हुई। इस फायरिंग में उसके घर के तीन लोग घायल हो गए। 
 
पुलिस ने नन्हे का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला चुनावी रंजिश का लगता है, वरना नारे लगाने पर कोई किसी को गोली क्यों मार देगा। सच क्या है, यह जांच से पता चलेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »