18 Apr 2024, 21:42:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

UP: जेल में बवाल, आगजनी और पथराव में कई अधिकारी घायल, जेलर निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 5:05PM | Updated Date: Mar 26 2017 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी के फर्रूखाबाद स्थित फतेहगढ़ जिला जेल में कैदियों ने हंगामा कर दिया। कैदी अपने बीमार साथी को इलाज नहीं मिलने से नाराज थे। जिसके बाद कैदियों ने जेलकर्मियों पर जमकर पथराव किया और भंडार गृह को आग के हवाले कर दिया। इस हमले में प्रभारी डीएम, सीडीओ, जेल अधीक्षक सहित कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, साथी कैदी को इलाज न मिलने से गुस्साए कैदियों ने जेल अधीक्षक के समक्ष विरोध जताया। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा और इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कैदियों ने पथराव किया और खाने के भंडार में आग लगा दी।
 
कैदियों ने जेल की छत पर चढ़कर पथराव किया। जेल में हंगामे की खबर पर प्रभारी डीएम एनपी पांडेय भी वहां पहुंचे। पथराव की घटना में प्रभारी डीएम, जेल अधीक्षक राजेश वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र पांडे सहित कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उधर, भारी संख्या में पुलिस फोर्स स्थिति को काबू करने की कोशिश में जुटी हुई है। बंदियों का आरोप है कि जेल चिकित्सक डा. नीरज अवैध रूप से वसूली करते थे और बंदियों का उचित इलाज भी नहीं करते थे। फौरी तौर पर स्थिति को संभालने के लिए आरोपी चिकित्सक को जेल अस्पताल से हटा दिया गया है और जेलर धर्म पाल सिंह को भी सस्पेंड कर दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »