28 Mar 2024, 18:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

सीएम योगी की चेतावनी: गुंडे सुधर जाएं या यूपी छोड़कर चले जाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 10:32AM | Updated Date: Mar 26 2017 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गुंडों को सख्त खुली चेतावनी दी है और कहा कि सुधर जाएं या यूपी छोड़कर चले जाएं, वरना वहां भेज देंगे जहां कोई नहीं जाना चाहता।

अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन पार्टी के दफ्तर में आदित्यनाथ योगी ने सूबे की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए और कहा कि अगले दो महीने के भीतर सरकार क्या होती है इसका एहसास हो जाएगा।

सीएम आदित्यनाथ योगी अपने शहर गोरखपुर के दौरे पर हैं, आज सीएम आदित्यनाथ योगी ने 20वीं सदी के सर्वाधिक प्रसिद्ध हुए योगी, योगिराज बाबा गंभीरनाथ के बृह्मलीन होने के 100 साल पूरे होने के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उन्होंने बाबा को याद करते हुए कहा कि वे बाबा गंभीरनाथ की पांचवीं पीढ़ी में शामिल हैं। उन्होंने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि हर कोई अपने जीवन में जीत का सपना जरूर देखता है।

जानकारी के अनुसार आज एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तुलसीदास ने 'राजा रामचंद्र की जय' का नारा दिया था। तुलसीदासजी ने कभी अकबर को राजा नहीं माना था। उनका कहना था कि राजा एक ही है और वो हैं भगवान राम।

महंत ने कहा, राम मंदिर बनकर रहेगा

कार्यक्रम शुरू होते ही दिगम्बर अखाड़ा अयोध्या के महंत सुरेश दास ने कहा, राममंदिर का निर्माण होकर रहेगा। मंदिर निर्माण से ही प्रदेश का विकास होगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हैं। बातचीत से मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए। वहां मस्जिद नहीं बन सकती है। दूसरा पक्ष माना तो ठीक नहीं तो कानून बनाकर मंदिर बने।

भाजपा नेता हृदयनारायण दीक्षित ने कहा, बाबा गंभीरनाथ ने समय की सत्ता का अतिक्रमण किया। उनकी धारा ने पूरे देश और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाया।

अयोध्या नहीं जाएंगे योगी

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अयोध्या जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। आदित्‍यनाथ ने कहा कि कल अयोध्या नहीं जाएंगे पहले संतो से चर्चा करेंगे।

कैलाश मानसरोवर के श्रद्धालुओं को सौगात
कल गोरखपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा एलान किया। अब यात्रा पर जाने वाले हर शख्स को एक लाख रूपए का सरकारी अनुदान मिलेगा, साथ ही कैलाश मानसरोवर भवन का भी निर्माण किया जाएगा, वहीं योगी के मंत्री मोहसिन रज़ा ने अमीर मुसलमानों से हज सब्सिडी छोड़ने की अपील की है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »