29 Mar 2024, 05:46:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

2022 में सत्ता में लौटकर सीएम आवास को गंगाजल से धुलवाऊंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 3:07PM | Updated Date: Mar 25 2017 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। सत्ता में वापसी के साथ वह गंगाजल से मुख्यमंत्री आवास को धुलवाकर प्रवेश करेंगे। 

हाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि हमने हार की समीक्षा की है। समीक्षा का दौर अभी चलेगा। अगले महीने 15 अप्रैल से हमारा सदस्यता अभियान शुरू होगा और पूरे उत्तर प्रदेश में ये सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 30 सितंबर से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
 
योगी सरकार के कामकाज पर चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि अभी तो केवल झाड़ू लग रहा है। हमें नहीं मालूम था कि हमारे अधिकारी इतनी अच्छी झाड़ू लगाते हैं। हमें मालूम होता तो हम भी खूब झाडू लगवाते। बूचड़खाने बंद कराने की योगी सरकार की मुहिम पर अखिलेश ने कहा कि हमारे शेर बहुत भूखे हैं, नजदीक मत जाना।
 
अखिलेश ने भविष्य में किसी महागठबंधन की संभावना पर कहा कि इसपर अभी कुछ नहीं कह सकते, अभी हमारा कांग्रेस से गठबंधन है। अखिलेश ने कहा कि मुझे अब उस दिन का इंतजार है कि जब आप लोग यूपी में होने वाली हत्या-रेप की घटनाओं पर उसी तरह योगी की फोटो के साथ खबरें दिखाएंगे जैसे मेरी दिखाया करते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »