26 Apr 2024, 02:31:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में आग लगने से नौ झोपडियां जलकर राख हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिल्ली मारकुंडी के कोठा टोला स्थित खनन क्षेत्र में खदान में काम करने वाले श्रमिकों की झोपडियों में सुबह आग लग गई जिससे नौ झोपडियां जलकर राख हो गईं। दमकल की गाडियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उनमें रखा सामान भी जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि झोपडियों में 29 श्रमिक रहते थे। सभी श्रमिक कोन कचनरवा के मूल निवासी हैं यहां खनन क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »