26 Apr 2024, 01:35:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

महोबा में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 4:07PM | Updated Date: Jan 18 2017 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने आज फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिंह ने यहां बताया कि कस्बे के कोट बाजार क्षेत्र निवासी मूलचंद्र के 22 वर्षीय बेटे अखिलेश का सुबह देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर चिंतित उसकी बहनों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो रस्सी के सहारे फांसी पर झूलता हुआ अखिलेश का शव मिला पुलिस ने परिजनों की मदद से उसके शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया।

सिंह ने बताया कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चला रहा था। मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता के इलाज में भी काफी पैसा खर्च हो जाने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। वह अपनी दो बहनों के विवाह की चिंतित रहता था। पुलिस ने उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »