25 Apr 2024, 17:21:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

यूपी में महागठबंधन पर अंतिम फैसला लेंगे अखिलेश: रामगोपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 8:47PM | Updated Date: Jan 16 2017 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चुनाव आयोग द्वारा अखिलेश यादव गुट को चुनाव चिन्‍ह 'साइकिल' दिए जाने पर रामगोपाल यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में चुनाव आयोग का आभार जताया। उन्‍होंने कहा कि अब सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्‍यमंत्री बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतर जाएं।
 
कांग्रेस के साथ गठबंधन के मसले पर उन्‍होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को लेना है लेकिन साथ ही उम्‍मीद जताते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की उम्‍मीद है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि एक-दो दिनों में सपा प्रत्‍याशियों की सूची जारी होने के बाद इस मसले पर तस्‍वीर साफ होगी।
 
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच साइकिल सिंबल पर हुए संघर्ष के बाद जैसे ही अखिलेश यादव के पक्ष में खबर आई, वैसे ही ट्विटर पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »