29 Mar 2024, 18:06:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

पटकनी खाए 'पहलवान' बोलें- अखिलेश होंगे अगले CM, मैं करूंगा प्रचार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2017 10:37PM | Updated Date: Jan 10 2017 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के दो फाड़ होने से बचाने के लिए पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा, सपा की सरकार बनीं तो अखिलेश यादव ही होंगे यूपी के मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा मैं करूंगा प्रचार। 
      
इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने कई बार कहा है कि पार्टी का बहुमत आने पर विधायक दल नेता चुनेगा लेकिन पार्टी में मचे घमासान को रोकने के लिए यादव ने यह एलान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की एकता के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। पार्टी टूटने नहीं दी जाएगी और सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे।
 
यादव ने कहा कि पार्टी या पिता-पुत्र में कोई विवाद नहीं है। थोडा बहुत मतभेद है जिसे एक-दो दिन में सुलझा लिया जाएगा। रामगोपाल यादव समेत किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पार्टी में एक-दो ऐसे लोग हैं जो अखिलेश यादव को गलत राय दे रहे हैं। अखिलेश यादव मेरे बेटे हैं। मुझमें और उनमें मतभेद होने का सवाल ही नहीं पैदा होता।
      
गौरतलब है कि मुलायम ने आज ही राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर रामगोपाल को पार्टी के नेता पद से हटाने की जानकारी दी। यादव ने अपने पत्र में रामगोपाल यादव को सदन में पीछे की सीट आवंटित करने का भी आग्रह किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »