24 Apr 2024, 00:41:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

आजम खां के बेटे और नसीमुद्दीन के भाई को सपा ने दिया टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2016 8:08PM | Updated Date: Dec 10 2016 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी में चुनाव आयोग द्वारा दो सप्ताह के भीतर 2017 विधानसभा चुनाव की घोषणा की संभावना के मद्देनजर पार्टियों ने प्रत्याशियों के चयन का काम तेजी से शुरू कर दिया है। 

 
सपा ने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भाई हसनुद्दीन सिद्दीकी समेत 23 प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव के लिए सपा के टिकट की घोषणा कर दी। इसमें 7 सीटों पर पूर्व घोषित प्रत्याशियों की जगह नए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
       
नामों की घोषणा करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि सभी नामों पर पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपनी मुहर लगाने के सूचि जारी की है। 
 
इन प्रत्याशियों में कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां के बेटे अब्दुल्ला, बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकि के भाई हसमुद्दीन सिद्दीकि, इलाहाबाद के अतीक अहमद, बसपा छोड़कर हाल ही में सपा में शामिल हुए अब्दुल मन्नान और मुख्तार अंसारी के भाई का नाम भी शामिल है।
 
 
 
 
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »