20 Apr 2024, 10:47:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में  गंगा नदी में एक नाव डूबने से नौ लोगों के डूब मरने की आशंका है। इनमें से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं। नाव में सवार 17 लोगों में से आठ लोगों को बचा लिया गया है।
    
जिलाधिकारी शम्भूनाथ ने यहां बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र के नगला बरन गांव के 17 लोग गंगा नदी के दूसरी ओर स्थित अपने खेत में काम करने के लिए नाव से जा रहे थे।

बीच धारा में नाव पलट गई। इसमें नौ लोगों के मरने की आशंका है और आठ लोगों को बचा लिया गया है, जिसमें से तीन की हालत खराब है। 
   
उन्होंने बताया कि इस हादसे में नौ लोग डूब गए। उनमें से कमलेश (30), उसकी बेटी आशिका (दो), नेकसी (50), चंद्रवती (40) के शव नदी से निकाल लिए गए हैं, जबकि नदी में डूबी खुशबू, बबिता, भानमती, शांति और संतोषी की तलाश की जा रही है। इसमें गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
    
जिलाधिकारी ने बताया कि काफी वक्त गुजरने के मद्देनजर लापता लोगों के जिंदा होने की उम्मीद काफी कम ही है। हरहाल, बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »