25 Apr 2024, 21:34:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

गोद भरने के नाम बलात्कार करने वाला बाबा परमानंद गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2016 1:13PM | Updated Date: May 24 2016 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाराबंकी। महिलाओं की गोद भरने के नाम पर उनका यौन शोषण करने के आरोपी स्वयंभू बाबा परमानन्द को आखिरकार बाराबंकी के देवा में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि देवा कोतवाली क्षेत्र के हर्रई गांव में आश्रम बनाकर महिलाओं को गोद भरने के नाम पर उनका यौन शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी रामशंकर तिवारी उर्फ परमानन्द बाबा को सोमवार रात करीब 11 बजे देवा कस्बे में नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि परमानन्द द्वारा एक महिला के यौन शोषण वाला एक वीडियो गत 11 मई को सोशल मीडिया पर आने के बाद गत 12 मई को दारोगा श्याम सुंदर बिंद ने बलात्कार और अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद से ही परमानन्द और उसके सभी कार्यकर्ता फरार थे। हफ्ते भर से ज्यादा मशक्कत के बाद इस ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया गया है।

हमीद ने बताया कि आरोप है बाबा बेटा पैदा होने के लिये आशीर्वाद देने के बहाने महिलाओं को फंसाता था और उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें अपने जाल में उलझा लेता था, जिससे बाहर निकलना उनके लिए बेहद मुश्किल हो जाता था।

बहरहाल, गिरफ्तार किए जाने के बाद परमानन्द का कहना है कि उसे दुश्मनी की वजह से फंसाया गया है। उसे आज कोर्ट  में पेश किया जाएगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »