29 Mar 2024, 15:57:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

भाजपा सरकार की है मंशा जेएनयू बंद करने की: आजम खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2016 8:48PM | Updated Date: Feb 13 2016 8:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तरप्रदेश। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की आलोचना करते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान ने आज कहा कि भाजपा सरकार की मंशा इस प्रतिष्ठित संस्थान को बंद करने की है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विद्यार्थियों के खिलाफ लगे आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का छुपा हुआ एजेंडा शिक्षा प्रणाली एवं माहौल का भगवाकरण करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मामले में भी यही दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘विद्यार्थी अपने देश एवं संविधान के विरूद्ध आवाज नहीं उठा सकते। यह जेएनयू को बंद करने की भाजपा की मंशा है।’’

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई भाजपा की अपने एजेंटों को तैनात करने की रणनीति है जिन्होंने नारेबाजी की तरकीब अपनायी।

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को संसद हमले के मुजरिम अफजल गुरू को फांसी देने के विरूद्ध विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि इस कार्यक्रम में भारत विरोधी नारे लगाए गए। कन्हैया भाकपा की छात्र शाखा आॅल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन का सदस्य है।

आजम खान ने कहा कि यदि भाजपा को बिहार में करारी हार नहीं मिलती तो कुछ बड़ी खतरनाक घटनाएं होतीं। उन्होंने प्रधानमंत्री की उनकी पाकिस्तान यात्रा को लेकर कड़ी आलोचना की।



 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »