25 Apr 2024, 09:30:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुशीनगर : झोपड़ी में लगी आग से झुलसकर बालिका की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 5:11PM | Updated Date: Feb 19 2020 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र में झोपड़ी में आग लगने से एक छह साल की बच्ची की झुलसकर मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि धर्मसमधा गांव निवासी संतोष की झोपड़ी में मंगलवार की रात में आग लग गई। झोपड़ी में एक महिला अपने चार बच्चों के साथ सो रही थी। जब तक महिला की नींद खुलती, आग फैल चुकी थी। महिला ने किसी तरह से तीन बच्चों को बाहर निकाल लिया लेकिन छह साल की बेटी रिया आग की लपटों में ही घिर गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। आग में झुलसकर बच्ची की मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »