29 Mar 2024, 18:41:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रयागराज में सरकारी डाक्टर पर किडनी निकालने का मुकदमा दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 5:50PM | Updated Date: Dec 4 2019 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित एक सरकारी अस्पताल के डाक्टर के खिलाफ चोरी से किड़नी निकालने के आरोप में शाहगंज थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहगंज के गुलाब बड़ी हरिजन बस्ती निवासी मथुरा प्रसाद की तहरीर के अनुसार उसके पुत्र अरकेश को पथरी दर्द के कारण एक माह पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
डा0 प्रेम मोहन गुप्ता ने बच्चे का आप्रेशन किया था, लेकिन एक माह बाद  फिर पेट दर्द हो गया। तब उसे एक निजी अस्पताल में जांच कराई।  जांच में बच्चे की किडनी गायब होने के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि मथुरा प्रसाद ने डाक्टर प्रेम मोहन गुप्ता के खिलाफ किडनी चोरी करने की रिर्पोट दर्ज कर कार्रवाही करने की मांग की। इससे पहले पीडित के परिजन अस्पताल पहुंच कर डाक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »