20 Apr 2024, 11:48:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने अखिलेश से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 6:12PM | Updated Date: Nov 16 2019 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और सहयोग करने का भरोसा दिलाया। पार्टी अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम के पुत्र तुलेश्वर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा-कांग्रेस के राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोंड, प्रदेश महासचिव महेन्द्र कुमार ध्रुवे के अलावा एमएलसी डा राजपाल कश्यप भी मौजूद रहे। गोंड प्रतिनिधियों का कहना था कि जनजातियों को वन अधिनियम के कारण तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका कई स्तरों पर उत्पीड़न होता है।

यादव ने कहा कि हक और सम्मान की सामाजिक न्याय की विचारधारा के लिए सपा प्रतिबद्ध है। हम जनसंख्या के आधार पर जनगणना की मांग इसीलिए उठाते हैं ताकि सही संख्या के अनुपात में लोगों को लाभ मिल सकें। यादव ने कहा कि जनजातियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ सरकारों को उनके हित में जो कदम उठाने चाहिए नहीं उठाये जा रहे है। वन अधिनियम का सहारा लेकर नौकरशाही जनजातियों का बहुत उत्पीड़न करती है। समाजवादी पार्टी जनजातियों के हितों के संरक्षण के लिए उनके हर संघर्ष में साथ रहेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »