19 Apr 2024, 17:46:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सौर पॉवर परियोजनाओं से विद्युत क्रय के लिए 1.12 अरब रुपये की धनराशि स्वीकृत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 12:36AM | Updated Date: Nov 16 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा नीति के तहत 420 मेगावाट क्षमता की स्थापित 24 सौर पॉवर परियोजनाओं से उत्पादित विद्युत को पॉवर कारपोरेशन द्वारा क्रय करने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 11222.59 लाख रुपये की धनराशि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास विभाग को स्वीकृत कर दी है। 

सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि नान कन्वेन्शनल एनर्जी डेवलपमेन्ट एजेन्सी के माध्यम से अतिरिक्त ऊर्जा  स्रोत कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए प्राविधानित धनराशि 20500 लाख रुपये में से अवशेष धनराशि 11245.43736 लाख रुपये में से प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि  स्वीकृत धनराशि का पूर्ण उपयोग समयबद्ध ढंग से मार्च, 2020 तक कर लेने के निर्देश निदेशक नेडा को दिये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »