28 Mar 2024, 19:49:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमरोहा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, हत्या का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 8:47PM | Updated Date: Nov 15 2019 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई जबकि उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह गजरौला इलाके में शकूराबाद निवासी सिराज अहमद की 22 वर्षीय पत्नी शबाना सुबह घर पर मृत अवस्था में मिली। 

सूचना पर शबाना के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे और ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। शबाना के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम  रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »