29 Mar 2024, 11:30:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रेलवे बिना बुक सामान की नीलामी कर प्राप्त किये चार लाख से अधिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 1:09AM | Updated Date: Nov 15 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) ने बिना बुक किए रेल में सामान ले जाने के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर जब्त सामान की नीलामी कर चार लाख 21 हजार एक सौ रूपये प्राप्त किए। उमरे जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्त ने आज यहां यह जानकारी  दी। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन बिना बुक सामान पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर को नई दिल्ली-मडुवाडीह सुपर फास्ट एक्सप्रेस से 48 बंडल बिना बुक सामान पकड़ा गया था जिसका वजन 1819.5 किलो था। रेलवे प्रशासन ने 25 अक्टूबर को इलाहाबाद जंक्शन पर इसकी नीलामी कर दो लाख 30 हजार रूपये प्राप्त किए।
 
उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को गाड़ी संख्या 15602 नई दिल्ली-सिलचर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से कुल 2141.7 किलो के 36 बंडल बिना बुक सामान और नौ नवंबर को गाड़ी संख्या 12582 नई दिल्ली-मडुवाडीह सुपर Ÿफास्ट एक्सप्रेस से कुल 1200.8 किलो का 25 बंडल बिना बुक सामान पकड़ा गया था। जब्त सामान को लॉस्ट प्रॉपर्टी ऑफिस(एलपीओ) में जमा कर दिया गया था। गुप्त ने बताया कि नौ नवंबर को पकडे गये सामान की आज इलाहाबाद जंक्शन पर नीलामी कर रेलवे प्रशासन ने एक लाख इक्यानवे हजार वसूल किये। आठ नवंबर को पकड़े गए सामान की नीलामी आज नहीं हो सकी जिसकी नीलामी शीघ्र ही की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »