19 Apr 2024, 04:05:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरिराम हरिराम व्यास का प्राकट्योत्सव गुरूवार से शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 2:35PM | Updated Date: Nov 14 2019 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। विशाखा सखी के अवतार एवं हरित्रयी में शामिल संत रसिक शेखर अनन्य शिरोमणि हरिराम जी व्यास का 509वां प्राकट्योत्सव 14 नवम्बर से समाज गायन के साथ शुरू हो गया है यह कार्यक्रम 17 नवम्बर तक चलेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए किशोरवन के सेवायत आचार्य घनश्यामकिशोर गोस्वामी ने बताया कि रसिक शेखर श्रीहरिराम व्यास महाराज के 509वें प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत  प्रतिदिन सायं 4.30 बजे से 6.30 बजे तक श्रीव्यासजी द्वारा रचित श्रीव्यासवाणी का ब्रज के सुप्रसिद्ध मुखिया एवं समाजियों द्वारा सस्वर समाज गायन किया जाएगा। आचार्य गोस्वामी ने बताया कि 16 नवम्बर को सुप्रसिद्ध सूफी गायक जे.एस.आर. मधुकर द्वारा श्रीव्यासवाणी पर अद्भुत गायन भी किया जायेगा। 17 नवम्बर को व्यासजी के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में प्रात: 9 से 12 बजे तक बधाई गायन से कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने बताया कि किशोर वन में चल रहे इस महामहोत्सव में भक्त एवं श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पहले ही दिन से भाग ले रहे हैं। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम वृन्दावन में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »