18 Apr 2024, 10:36:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओवैशी हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे में जहर नहीं घोले: नरेन्द्र गिरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 6:02PM | Updated Date: Nov 11 2019 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। साधु-संतों की जानी मानी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने सोमवार को कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की भारतीय संविधान में आस्था नहीं है तो हिन्दुस्तान के बजाए पाकिस्तान को अपना ठौर बनाएं, लेकिन हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे में जहर घोलने का काम नहीं करें। महंत गिरी ने उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या फैसले में पांच एकड़ जमीन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को देने के आदेश को ओवैसी द्वारा खैरात बताने पर कहा कि हिन्दुस्तान के सभी वर्गों के लोगों ने फैसले का सम्मान किया है लेकिन ओवैसी जैसे लोग उच्चतम न्यायालय के आदेश का सम्मान नहीं कर सकते तो वह हिन्दुस्तान को छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं।

उन्होंने कहा कि इस फैसले का सम्मान मुस्लिम भाइयों ने भी किया है लेकिन ओवैसी केवल हिन्दू और मुस्लिम भाईचारे में जहर घोल कर अपनी राजनीति कर रहे हैं। परिषद के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए बधाई दिया। इसके साथ ही उन्होंने राम जन्मभूमि आदोलन में अगणी भूमिका निभाने वाले सूत्रधारों गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ और विश्व हिन्दू परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद इन विभूतियों की आत्माएं भी स्वर्ग में खुश हो रही होंगी। उन्हे अपनी प्रतिज्ञा पूरी होने पर प्रसन्नता भी हो रही होगी। गिरी ने उन तमाम लोगों  को भी याद किया जिन्होने मंदिर आंदोलन में अपने जीवन का बलिदान कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »