29 Mar 2024, 12:29:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अयोध्या फैसले के बाद भाईचारा बरकरार रखने के लिये जनता का शुक्रिया : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 3:23PM | Updated Date: Nov 11 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मसले पर उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद सांप्रदायिक सदभाव और अमन चैन बनाये रखने के लिये लोगों को बधाई दी है। सोमवार को यहां हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में श्री योगी ने कहा कि अयोध्या फैसले के बाद कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये राज्य की जनता बधाई की पात्र है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्रियों ने कानून व्यवस्था पर स्वयं पैनी नजर बनाये रखने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बैठक के दौरान कुछ मंत्रियों ने इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किये और लखनऊ में पुलिस नियंत्रण कक्ष में बैठकर पल पल की जानकारी लेने के लिये मुख्यमंत्री की सराहना की। अयोध्या फैसले के बाद मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सरकार का पहला कार्यक्रम था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »