25 Apr 2024, 14:32:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गाजीपुर मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 9:25PM | Updated Date: Oct 16 2019 9:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के नन्दगंज क्षेत्र में बुधवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में  50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश घायल हो गये,जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर नन्दगंज थाने की पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते  सिहोरी ताल के निकट चेकिंग के दौरान बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिर देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने खुद को बचाते हुए फायरिंग की जिससे  मोहित उर्फ रवि और राहुल नामक बदमाश घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया।
 
बाद में दोनों  बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से 02 देशी पिस्टल, 04 मैगजीन, 34 जीवित और कुछ खोखा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर और तीन मोबाईल फोन बरामद किए गये।  गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनमें  मोहित उर्फ रवि के विरूद्ध जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, गैंगस्टर  आदि के 13 अभियोग और राहुल के विरूद्ध इसी तरह के आठ अभियोग पंजीकृत हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर  50-50 हजार का पुरस्कार घोषित था। प्रवक्ता ने बताया कि  गिरफ्तार बदमाश गिरोह बनाकर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण आदि की घटनाओं को करते हैं। पुलिस इन बदमाशों के अन्य साथियों का पता लगा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »