24 Apr 2024, 17:30:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मैनपुरी में भाजपा जिला अध्यक्ष के घर बदमाशों ने की फायरिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 12:44PM | Updated Date: Oct 15 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के  जिलाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता के घर फायरिंग की और फरार हो गये। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री गुप्ता के अनुसार सोमवार रात करीब पौने 11 बजे बाइक सवार तीन लोग उनके अवधनगर स्थित आवास पर पहुंचे और गेट खुलवाने लगे। गेट नहीं खालने पर उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए कई राउंड गोली चलाई और भाग गये। इस सिलसिले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »