19 Apr 2024, 05:46:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राम की नगरी में दीपोत्सव मनाने 26 को आयेंगे योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 7:30PM | Updated Date: Oct 14 2019 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाने के लिये 26 अक्टूबर को अयोध्या आयेंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिये प्रदेश के मुख्य सचिव आर.के. तिवारी,पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी मंगलवार को यहां एक बैठक करेंगे जिसमें मण्डलायुक्त मनोज मिश्र, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी समेत कई अधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह राम की पैड़ी एवं रामकथा पार्क के साथ-साथ दीपोत्सव तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी बैठक में श्रीरामजन्मभूमि, बाबरी मस्जिद मामले में उच्च्तम न्यायालय के संभावित फैसले को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लेंगे।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक का मुख्य एजेंडा शांति व्यवस्था, स्वच्छता अभियान और स्थानीय व्यक्तियों को दीपोत्सव के लिये प्रेरित करने के लिये सहयोग व उनकी भागीदारी प्राप्त करना है।  २६ अक्टूबर को दीपोत्सव का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस बार यह तीसरा दीपोत्सव होगा। इस बार दीपावली पर सिर्फ राम की पैड़ी और सरयू घाट पर दिये तो जलेंगे ही बल्कि पूरी रामनगरी में तीन दिन तक हर घर में दिये जलाये जायेंगे। अयोध्या में 24,25,26 अक्टूबर को अयोध्या को रोशन करने के लिये प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों की मानें तो इस बार करीब चार लाख दिये जलाये जायेंगे जो दस हजार मंदिरों में भी तीन दिन लगातार जलेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »