19 Apr 2024, 13:07:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मायावती ने राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:20PM | Updated Date: Oct 10 2019 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने फिर उत्तर प्रदेश की  कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने गुरुवार  को ट्वीट कर भाजपा सरकार में फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा उछाला है। उन्होंने  राजधानी लखनऊ में हो रही लगातार वारदात पर चिंता जताते हुए सरकार को इस पर  ध्यान देने की नसीहत दी है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'यूपी की राजधानी लखनऊ में जब  खुलेआम अपराध जारी है तो फिर अन्य जिलों की भी दयनीय स्थिति समझी जा सकती  है। फर्जी एनकाउंटर को लेकर भी जनता में काफी रोष व बेचैनी है और वे आवाज  उठा रहे हैं। स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि अपराधियों का  जंगलराज चल रहा है। सरकार तुरंत ध्यान दे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »