29 Mar 2024, 17:59:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गंगा में स्रान करते चार लड़कियों समेत पांच डूबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:57PM | Updated Date: Sep 22 2019 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र में लहरा गंगा घाट पर स्रान करते  वक्त आज चार लड़कियों समेत पांच लोग डूब गये। पुलिस ने यहां कहा कि डूबने वालों में कासगंज के कदरवाणी की निवासी चार लड़कियां ममता,प्रीती, रूपा और पूजा हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार लड़कियां गहरे पानी में चली गईं जबकि साथ ही स्रान कर रहा एक युवक हरिओम उनको बचाने के चक्कर में डूब गया। डूबे लोगों को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है लेकिन उनको अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »